रमना : प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरी राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर शहीद भगत सिंह चौक के समीप दोहर में बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। अगर समय रहते उक्त पुलिया की मरम्मती या नवनिर्माण नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ कुछ जोड़ने वाली एनएच 75 पर कभी भी आवागमन अवरुद्ध हो सकता है।
लगभग आठ वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के नादेड जिला के पाटिल कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा सड़क चौड़ीकरण के दौरान उक्त पुलिया का निर्माण किया गया था। पुलिया के पुरब दिशा में बने गार्डवाल की दिवारे खोखली हो गई है। किनारे पर अवस्थित दिवार के सहारे पुलिया टिका हुआ है। जबकि प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में सवारी गाड़ियों के साथ साथ बड़े बड़े मालवाहक वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं।
परिणामस्वरूप काफी कम दिनों में ही पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया टुट जाने के स्थिति में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छतिसगढ़ के के यातायात पर बुरा असर पड़ सकता है।
इस संबंध में बीडीओ हुलास महतो ने कहा कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के संदर्भ में जांचोपरांत उच्चाधिकारी के साथ साथ संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएंगे।