धुरकी : प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश पासवान ने अपने निजी खर्चे से गांव के 100 गरीब, वृद्ध व असहाय के बीच कंबल का वितरण किया।
मुखिया प्रतिनिधि ने कहा की सरकार द्वारा उन्हें इससे पुर्व 161 कंबल वितरण करने हेतू मुहैया कराया था, उन्होंने कहा की सरकारी कंबल वितरण करने के दौरान बहुत से योग्य लाभुक वंचित रह गए थे, जिसके बाद उन्होंने उक्त योग्य व्यक्तियों को आश्वासन दिया था, जिसके बाद वह अपने समर्थकों के सहयोग से सभी गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया है, उन्होंने यह भी कहा की वह अपने पंचायत के सभी जरूरतमंदो के बीच कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रति कटिबद्ध हैं।
इस दौरान जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, समर्थक पंकज कुमार गुप्ता व राधेश्याम पासवान के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।