whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27274420
Loading...


संसद ने पाइप लाइन योजना का लिया जायजा

location_on गढ़वा access_time 13-Jan-21, 06:45 PM visibility 650
Share



संसद ने पाइप लाइन योजना का लिया जायजा


नूतन टीवी check_circle
टीम



कांडी : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित पाइप लाइन फेज वन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले हरिहरपुर में कई किसानों व पार्टी के सदस्यों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जिसमें कांडी प्रखंड के सात पंचायतों में घर घर नल जल योजना का सर्वे नही होने का शिकायत पत्र सूर्यदेव सिंह, अरुण सिंह, प्रवीण सिंह, राजा ऋषिकेश सिंह व नीरज सिंह ने सौपा। उसके पश्चात सांसद ने सोन नदी के किनारे दारीदह स्थान पर गए जंहा पाइप लाइन फेज वन में बनने वाले लिफ्टिंग का जायजा लिया व विभाग के अभियंता द्वारा नक्शा के माध्यम से पूरे स्थल का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ करवाने का आश्वासन दिया।
इस योजना के तहत जिले में पाइपलाइन के माध्यम से विभिन्न जलाशयों /जल निकायों में आवश्यकतानुसार पेयजल एंव सिचाई उपलब्ध कराए जाने के कार्य हेतु 1169.28 करोड़ रुपये की प्रसाशनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिले के सोन नदी व कनहर नदी के तीन अलग -अलग जल लाया जाएगा और कई गांवों के सिचाई व पेयजल हेतु सुविधा मिलेगी जिससे हर किसानों को लाभ मिलेगा। जल लाने के लिए तीन भागों में बांटा गया है जिसमें पाइपलाइन फेज -1, पाइपलाइन फेज -2 व पाइपलाइन फेज -3, पाइपलाइन फेज -1 में सोन नदी से कांडी प्रखंड के दारीदह ग्राम में लिफ्टिंग, पाइपलाइन फेज- 2 में कनहर नदी से रंका प्रखण्ड के भुनरी ग्राम में लिफ्टिंग व पाइपलाइन फेज - 3 में कनहर नदी से भंडरिया प्रखण्ड के उरगा ग्राम में लिफ्टिंग।
पाइपलाइन फेज -1 से सरसतिया , कवलदाग, बभनीखांड , उत्तमाही, पंडरवा एव पाइपलाइन के मार्ग में पड़ने वाले अन्य छोटे - बड़े जल निकायों के जलाशयों को भरा जाएगा। फेज वन से गढ़वा, नगरटारी, मझिआंव, भवनाथपुर, कांडी, केतार, खरौंधी, रमना, सगमा एंव विशुनपुरा प्रखण्ड के किसानों को लाभ मिलेगा। उपस्थित लोगों के बीच उन्होंने कहा कि तीनों फेजों को मिलाकर टोटल 70 मिलियन क्यूबिक पानी पहुंचाया जाएगा ताकि गढ़वा जिले के कोई भी किसान का खेत असिंचित या पेय जल समस्या ना झेल सके उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र सरकार की यह योजना पर कार्य इसलिए कर रही है ताकि किसानों को सिंचाई के लिए स्त्रोत प्राप्त करना था। आगामी दो से तीन वर्षों में पलामू व गढ़वा के किसानों की स्थिति अच्छी होगी।
हमारी कोशिश है कि 70% से 80% जल की व्यवस्था पाइपलाइन के माध्यम से हो ताकी 20% ही भगवान के भरोसे पर हों। वंही हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी द्विवेदी ने एक मांग पत्र सौंपा जिसमें क्षेत्र के कई समस्याओ जैसे दो दिनों के बाद धान क्रय केंद्र बंद होना, नीलगाय की समस्या से किसानों का जूझना, अंचल संबंधी पूर्ण रूप से कार्य कांडी अंचल कार्यालय में ना होना, कांडी स्वास्थ्य केंद्र में 24×7 घँटे चिकित्सक का रहने जैसी समस्याओ का उल्लेख किया गया है। मौके पर अलखनाथ पांडेय, शारदा महेश प्रताप देव, जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र यादव, दक्षिण पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य रघुराज पांडेय, मुकेश, निरंजन सिंह, संजय सिंह, शशांक शेखर, संतोष सिंह, बबलू सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
खरौंधी : बाजार परिसर में पलामू सांसद बीडी राम ने पहुंचकर लोगों को संबोधित करते हुए कई योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोन कनहर पाइपलाइन जलाशय परियोजना में गढ़वा जिला में 800 से 850 किलोमीटर पूरे जिला में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका पानी का सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोग किया जाएगा। जिसके तहत पाइप लाइन से तालाबों जलाशयों में पानी दिया जाएगा। इसके अलावा घर-घर में पाइप लाइन के तहत पानी दिया जाएगा। जिससे लोगों को कई समस्याओं से निजात मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भाई नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ बोलती नहीं बल्कि करती है। चुनाव के वक्त विपक्ष के द्वारा यह शोर मचाया जा रहा था कि कई योजनाओं का भाजपा के द्वारा सिर्फ हल्ला किया जा रहा है ना कि उसे धरातल पर उतारा जाएगा।
परंतु राजहरा कोलियरी को चालू करना, गढ़वा में बाईपास का कार्य करना और पेयजल एवं सिंचाई के लिए पाइप लाइन का बिछाना यह चुनावी स्टंट नहीं था बल्कि लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भाजपा सरकार को दिल से काम करना था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से सभी योजनाएं धरातल पर आ रही हैं। आने वाले समय में कई विकास कार्य भी होने वाला है। उन्होंने कृषि का कानून के बारे में बताते हुए कहा कि किसान जो फसल उपजाएगा कृषि कानून के तहत किसान अपना उपजाएगा हुआ फसल कहीं भी बेच सकता है। पंजाब हरियाणा के किसानों की बात अलग है जबकि यूपी बिहार छत्तीसगढ़ झारखंड के किसानों की बात अलग है। पंजाब हरियाणा के किसान बिचौलियों के तहत उनका अनाज मंडियों में बिकता है जिसका मुनाफा बिजोलिया या राज्य सरकार कामाती है।
उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से पैसा बचेगा और बिचौलियों से राहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के तहत किसानों की जमीन का कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया जाएगा बल्कि उनके फसलों का कांटेक्ट होगा जो कॉन्ट्रैक्ट में लिखा हुआ होगा उसी के हिसाब से फसल का भुगतान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाई नरेंद्र मोदी की सरकार जब आई थी उस समय पुरानी सरकार के द्वारा चलाई जा रही थी। उन योजनाओं के बारे में पूछा गया था कि लोगों के हित में है या नहीं तो उन्हें बताया गया था कि कई योजनाएं लोगों के हित में है। दूसरी सरकार की योजना को भी भाई नरेंद्र मोदी की सरकार ने योजनाओं को बंद नहीं किया। बल्कि चालू रखा ताकि लोगों की गाढ़ी कमाई व्यर्थ ना जा सके।
उक्त योजना का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित होने से किसानों को अधिक फसल का मूल्य मिल रहा है। दिन प्रतिदिन नया उपलब्धि सरकार के द्वारा की जा रही है और आने वाले समय में नई योजनाएं चलाई जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस बीच भाजपा नेता बसंत कुमार यादव ने सभा खरौंधी प्रखंड के समस्याओं से अवगत करते हुए कहा कि खरौंधी प्रखंड में जुलाई 2016 में अतिवृष्टि के कारण सैकड़ों बांध तलाब टूट गए थे। जो कि अभी तक उसका निर्माण नहीं हो सका है। उसके निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को बांध तालाब का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा इस वर्ष खरौंधी प्रखंड में बारिश कम होने से धान की उपज नहीं हो सका है।
जिसका मुआवजा सरकार के द्वारा देने की बात कही गई थी परंतु अभी तक नहीं मिला है। डोमनी बराज के बारे में बताया गया कि डोमनी बराज के अंतर्गत आने वाला भूमि गैरमजरूआ भूमि है। जिसका मुआवजा नहीं दिया जा सकता है। इस समस्या को लेकर मैं डीसी को पत्र लिखुंगा इस मौके पर शारदा महेश प्रताप देव, रघुराज पांडे, उपेंद्र कुमार यादव, बसंत कुमार यादव, रामचंद्र सिंह, देवदत्त प्रसाद, रामखेलावन पासवान, रामनाथ बैठा, रामकेश ठाकुर, सुशील कुमार यादव, रामकृपाल दूबे आदि लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play