whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275671
Loading...


2000 नहीं देने से नाराज एएनम ने प्रसूति को अस्पताल से बाहर निकाल जड़ा ताला, दर्द से तड़पती रही प्रसूति

location_on सगमा access_time 13-Jan-21, 05:30 PM visibility 690
Share



2000 नहीं देने से नाराज एएनम ने प्रसूति को अस्पताल से बाहर निकाल जड़ा ताला, दर्द से तड़पती रही प्रसूति
खुले आसमान के नीचे सुलाई गई महिला एवं उपस्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र सगमा में प्रसव कराने आए महिला के परिजनों द्वारा एनएम सोना कुमारी को दो हजार रुपए नहीं देने पर प्रसव के एक घंटा बाद ही एनएम सोना कुमारी द्वारा महिला को उपस्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल कर उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ कर गायब हो गई। जानकारी अनुसार प्रखंड मुख्यालय के पुतूर गांव निवासी गोविंदा भूईया की 26 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी को प्रसव के लिए बुधवार को सुबह उपस्वास्थ्य केंद्र सगमा में भर्ती कराया गया। करीब 12 बजे दिन में पार्वती ने एक बच्चा को जन्म दिया। जन्म देने के एक घंटा बाद ही उपस्वास्थ्य केंद्र के एनएम सोना कुमारी द्वारा परिजनों से प्रसव कराने के एवज में दो हजार रुपए की मांग किया गया।
परिजनों द्वारा पैसे नहीं देने पर एनएम सोना कुमारी ने प्रसव से पीड़ित महिला को उपस्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल कर उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ कर गायब हो गई। क्या कहते हैं परिजन महिला के पति गोविन्दा भुईयां ने बताया कि एनएम द्वारा प्रसव कराने के एवज में दो हजार रुपए की मांग किया गया, लेकिन हमारे पास पैसा नहीं था, इसलिए पैसा नहीं दिया। जिसके बाद एनएम द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल कर उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ दिया। जब सुलाने के लिए बेड का मांग किया तो बेड भी नहीं दिया गया, जिसके बाद खुले आसमान के नीचे भूमि में सुला दिए। ईंट भट्टा में काम करती है महिला महिला पार्वती देवी ने अपने परिजनों के साथ सगमा निवासी मनोज दुबे के ईंट भट्टा मे काम करती है।
बुधवार को अचानक पेट में दर्द होने लगा तो परिजनों ने गांव के सहिया के सहयोग से उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पार्वती देवी ने नॉर्मल तरीके से बच्चा को जन्म दिया। लेकिन जन्म देने के एक घंटा बाद ही एनएम द्वारा महिला पार्वती देवी को उपस्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल कर उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ कर गायब हो गई। तीन घंटे तक तड़पती रही महिला प्रसव के एक घंटे बाद एनएम द्वारा महिला को उपस्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल कर उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ कर गायब होने के बाद से तीन घंटे तक खुले आसमान के नीचे जमीन पर पार्वती देवी पीड़ा से तड़पती रही। खबर लिखे जाने तक महिला खुले आसमान के नीचे ही पीड़ा से तड़प रही थी।
इस सम्बन्ध में एनएम सोना कुमारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगया गया आरोप गलत है। प्रसव कराने के बाद बाहर धुप में सुला कर हम टिका कार्यक्रम में चले गए थे, जिसके कारण उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ दिया था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play