बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वर्गीय विनायक प्रसाद के 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अनुमण्डल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर बुधवार को भाजपा नेता स्वर्गीय विनायक प्रसाद की 11वीं पुण्यतिथि मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि भाजपा नेता स्वर्गीय विनायक प्रसाद जनसंघ काल से ही राजनीति से जुड़े थे। वे मिलनसार, हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ सिपाही थे। उन्होंने कहा कि हम सबो को पार्टी के ऐसे लोगो को याद करना चाहिए तथा उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए।
पुण्यतिथि समारोह को सेवा निवृत्त शिक्षक शिव शंकर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव सहित अन्य ने संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, संतोष दुबे, अलखनाथ पांडेय, मथुरा पासवान, विकास पांडेय, चंद्र प्रकाश सेठी, सोबराती खां, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लालमोहन यादव, विभूति भूषण चौबे, मो0 नईम खलीफा, संजीत कुमार उर्फ छोटू, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, डॉ सिद्धनाथ प्रसाद, लवली आनन्द, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, रितेश चौबे, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, सुधीर कुमार, आनन्द प्रकाश कमलापुरी, विनीत कुमार शरद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर स्वर्गीय विनायक प्रसाद के पुत्र सह अनुमण्डल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ने अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने किया।