बंशीधर नगर : "नवयुवक क्रिकेट क्लब भोजपुर के तत्वधान में प्री क्वार्टर मैच का दूसरा मैच भोजपुर बनाम बिलासपुर के बीच खेला गया। बिलासपुर की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 12 ओवर में 131 रन पांच विकेट के नुकसान पर बनाया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी भोजपुर की टीम ने 10 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट हो गए। बिलासपुर के टीम ने 44 रनों से भोजपुर को टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कमलेश कुमार को, अखिला नंद दुबे के द्वारा दिया गया। अंपायर आशीष कुमार यादव व चंदन पासवान, स्कोर सुधीर कुमार यादव एवं कॉमेंटेटर का कार्य अनिल पासवान ने किया।
मौके पर विजय कुमार यादव, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, नागेंद्र पासवान, सुनील शर्मा, हरिहर पासवान, हरि पासवान, श्याम बिहारी यादव, राजू गुप्ता, अभय कुमार गुप्ता, राकेश पासवान, सोनू पासवान, आकाश पासवान, चंदू पासवान, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।