भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह के जन्म दिवस पर अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन कराए हुए महिला मरीजों तथा उनके परिजनों के बीच खुद चिकित्सक तथा उनके बच्चों ने ब्रेड तथा बिस्किट का वितरण किया। जबकि इसके पूर्व अस्पताल के कर्मियों के साथ चिकित्सक डॉ सिंह द्वारा केक काटा गया।
डॉ सिंह ने बताया कि वे अपने जन्म दिवस के मौके पर हर बार गरीब असहायों को सहायता प्रदान करते हैं, इससे हमें संतोष होता है। इसी के तहत हमने इस बार अस्पताल में ऑपरेशन कराये महिला मरीजों तथा उनके परिजनों को सेवा की भावना से ब्रेड और बिस्किट उन्हें प्रदान किया है।
मौके पर चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार सिंह के पुत्र सौरभ कुमार, शिवम कुमार, पुत्री कुमारी श्रेया के अलावे डॉ दीपक कुमार, आयुष डॉ अभिनीत विश्वास, जेपी ठाकुर, बीएएम प्रदीप कुमार पाठक, लिपिक अरुण लकड़ा, सुनील पटेल, चन्द्रशेखर प्रसाद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।