बड़गड़ : गढ़वा जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला मत्स्य पदाधिकारी बडगढ़ प्रखंड के मदगड़ी 'च' पंचायत के रामर गांव स्थित बजना डेम पहुंची।
गौरतलब है कि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के बड़गड़ प्रखंड के दौरे के क्रम में रामर गांव के महिला-पुरूष किसानों के द्वारा डेम में बने फाटक व डेम से सिंचाई नहीं किए जाने की लिखित शिकायत किया गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने जिला उपायुक्त को जांच करने का निर्देश दिया था।
किसानों के द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया था कि बड़गड़ प्रखंड मत्स्यजिवी सहयोग समिति के सदस्यों के द्वारा बजना डेम में बने किसानों के सिंचाई के लिए फाटक के रेगुलेटर को सिमेंट से जाम करने के साथ साथ डेम से पानी निकासी नहीं किए जाने की शिकायत किया गया था, जिसके आलोक में जिला मतस्य पदाधिकारी दिव्या गुलाब बरवा ने रामर गांव के बजना डेम पहुंच, सभी पहलु पर जांच किया।
वहीं गांव के किसानो से भी फाटक बंद होने की जानकारी लिया। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि जांच की रिपोर्ट गढ़वा उपायुक्त को सौंपी जाएगी।