भंडरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन कर 2 दिनों में 74 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए केंद्र के चिकित्सक ने कहा कि सोमवार को 37 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया था। मंगलवार को 26 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांव गांव में महिलाओं को ऑपरेशन करने के लिए प्रचार प्रसार किया गया था। जिससे के आलोक में विभिन्न गांव से महिलाएं ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कराने वाले महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कराने के लिए इच्छुक महिलाएं, ग्राम सहिया या स्वस्थ कर्मियों से संपर्क करें।
उन्हें भी ऑपरेशन किया जाएगा।
इस ऑपरेशन में डॉ विजय कुमार रजक, डॉक्टर विशेश्वर कुमार, सहित अन्य चिकित्सक के टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया जा रहा है।