whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278583
Loading...


जयंती के मौके पर विभिन्न संस्थाओं में याद किया गया स्वामी विवेकानंद को

location_on गढ़वा access_time 12-Jan-21, 09:36 PM visibility 653
Share



जयंती के मौके पर विभिन्न संस्थाओं में याद किया गया स्वामी विवेकानंद को


नूतन टीवी check_circle
टीम



मेराल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मेराल के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण मे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थी परिषद के पलामू विभाग प्रमुख प्रोफेसर सत्यम पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास कुमार, प्राचार्य अजीत कुमार सिंह, छात्र संघ संयुक्त सचिव रुपेश कुमार शिक्षक आलोक कुमार, मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर इस कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया इस मौके पर छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी के रूप में 25 छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सत्य पांडे ने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से लेकर आज तक स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श पुरुष मानकर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन बनी है। विद्यार्थी परिषद विवेकानंद जी के सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए, आगे बढ़ रहा है प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने अल्प आयु में जो प्रीति मान भारत के इतिहास को विश्व में स्थापित किया है, आज के युवा नहीं कर पाएंगे उन्होंने संपूर्ण जीवन अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित किए थे। छात्र संघ संयुक्त सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि शिकागो के धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाएं जो अनुकरणीय हैं आज के युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संदेश उठो जागो एवं तब तक संघर्ष करो जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए, इस कथन को आज के युवा तरुणाई को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाली खुशबू कुमारी, द्वितीय स्थान बिंदा कुमारी, तृतीय स्थान आरती कुमारी सहित 8 प्रतिभागी को मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन प्लस टू शिक्षक आलोक कुमार ने किया। इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार चौधरी, ललता पटेल, अरविंद कुमार, सुजीत कुमार दुबे सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इधर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन 10 यूनिट ब्लड डोनेट कर किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, मेराल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिन्हा, नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ दीपक कुमार यादव, विजय कुमार यादव, डॉ अनुज कुमार यादव, नागेश्वर यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया किया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदाता का सबसे पहला लाभ तो स्वयं रक्तदाता को होता है। निकाले गए रक्त का निशुल्क जांच होता है इससे यह पता चलता है कि रक्तदाता को स्वयं कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। शरीर से ब्लड निकालने से हार्ट तथा लिवर, किडनी आदि गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने सबसे पहले राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाले अस्पताल के डायरेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसके लिए निश्चित रूप से युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।
उन्होंने भी युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आपके रक्त से दूसरों का जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान से ही जरूरतमंद लोगों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो जाता है।डायरेक्टर डॉ दीपक कुमार यादव ने बताया की यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रक्तदान करने की प्रेरणा मिल सके। लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता की कमी है। ऐसे आयोजन से लोगों में इस पुण्य का काम करने के लिए उत्साह बढ़ेगा। इस अवसर पर विजय कुमार यादव, डॉ दीपक कुमार यादव,डॉ अनुज कुमार यादव, लैब तकनीशियन राजेश कुमार, मनीष कुमार, ललित कुमार, हेमंत कालिया, राजेश कुमार, जय प्रकाश विश्वकर्मा ने 1-1 यूनिट ब्लड डोनेट किया। सभी ब्लड दाताओं से रक्त कोश समन्वयक प्रदीप कुमार, दयानंद ठाकुर, गण महतो द्वारा ब्लड निकाल कर संग्रह किया गया जिसे गढ़वा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा।
भवनाथपुर ( गढ़वा) : स्वामी विवेकानन्द जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के द्वारा गूगल मीट पर वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड एवं अन्य राज्यों से तीन दर्जन से भी अधिक युवाओं ने शपथ ग्रहण में भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अनुपम राज सिंह ने बताया कि हमारी संस्था शुरुआत से स्वामी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है आज हमने झारखंड एवं अन्य राज्यों से जुड़े सभी युवाओं को भारत को विश्वगुरु बनाने में एवं समाज से नकारात्मक विचारधारा खत्म कर के समाज में एक सकारात्मक सोच विकसित करने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने ने बताया भारत एक युवा देश है और हम चाहें तो हमारे लिए कुछ भी असंभव नहीं है । हमें स्वामी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की हर संभव कोशिश करना है। संस्था के उपाध्यक्ष सुबोधकांत पाठक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा था की अपने आप को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है तो सबसे पहले तो यह सोच हमें अपने अंदर से निकाल कर बाहर फेंक देना चाहिए और अपने अंदर एक विश्वास जगाना चाहिए अपने अंदर विश्वास जाग जाए तो औरों के भीतर विश्वास जगाना चाहिए उन्होंने कहा भारत की आधी आबादी युवा है युवा चाह जाए तो कुछ भी कर सकता है हमें बस सकारात्मक ऊर्जा और क्षेत्र में प्रयासरत रहना चाहिए। वर्चुअल शपथग्रहण समारोह को सुपौल से ओम कुमार वर्मा, रांची से पियुष पाठक ने भी संबोधित किया अंत में संस्था के सचिव सत्यम पांडे के द्वारा युवाओं को शपथ दिलाई गई।
वर्चुअल शपथग्रहण समारोह में रांची से भाग्येश विक्रम , शशी कुमार, राहुल कुमार, औरंगाबाद से अमीत सिंह, रंजीत कुमार, एवं भवनाथपुर से राजेश कुमार, विकास चंद्रवंशी,प्रभात सिंह,सुर्य प्रकाश, अभिषेक तिवारी, ब्रजेश पांडे सहित काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। केतार : जागृति युवा सेना परिषद् केतार के सदाय के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी जन्म दिन राष्ट्रीय दिवस के आज पंचायत सचिवालय बलीगढ़ के प्रांगण में मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बलीगढ़ मुखिया श्रीमती चम्पा देवी एवं राजमोहन यादव जी के द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया साथ ही राजमोहन जी के द्वारा वेवेका नंद जी जीवनी पर विशेष प्रकाश देते हुए बताये की कैसे एक छोटा परिवार में जन्मे स्वामी विवेका नंद जी अपने जीवन को लोक हित में लगाते हुए लोगो जगरूप को करने का काम किये उनकी जीवन शैली बहुत साधारण रहते हुए हुए लोगों को एक नई दिशा देने का काम किये इनकी दी हुई दिशा निर्देश से आज के युवा बहुत बडा मार्गदर्शन देने का काम किये है और आज युवाओं के लिए किसी त्यौहार से कम नही है।
इस मौके पर उपस्थित बलिगढ़ के बीडीसी कौशल्या देवी समूह के बीपीएम गरिजेश शर्मा पचाडुमर के रोजगार सेवक आलोक तिवारी झा मु मोर्चा के युवा सचिव छोटन कुमार सिंह, रमेश राम, परसु राम गुप्ता, मोनोरंजन प्रसाद गुप्ता, जयंत विश्वकर्मा, एम एल ये पब्लिक स्कूल के संचालक राजेश्वर गुप्ता अन्य कई सम्मानित कई अतिथि उपस्थित थे। जागृति युवा सेना परिषद के अध्यक्ष पंकज के द्वारा स्वामी वेवेका नंद जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहे कि उनकी जो जीने की कला है उसको हर एक व्यक्ति को अपने जीवन के दैनिक जीवन मे उतारना चाहिए और एक सुंदर और शुशील नव निर्मित समाज का निर्माण करना चाहिए ताकि लोग अपने हक के लिए लड़ सके और उन्होंने बताये की ये आज जो समाज की बुराइया है उसे खिलाप हम और हमारे कमिटी के सभी अधिकारी हमेशा तैयार रहेगी।
जगृति युवा सेना परिसद के अधिकारी एवम सदस्य सचिव आकाश यादव, उपाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार बैठा, संगठन सचिव मनीष कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी वृजमाल गुप्ता, मृत्युंजय यादव, विकाश यादव, अरुण यादव अन्य सहित सभी सदस्य एव अधिकारी उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर : सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के अध्यक्ष जोखू प्रसाद सह सचिव राजकुमार प्रसाद प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे एवं पूर्व छात्र परिषद के भैया बहनों द्वारा स्वामी विवेकानंद चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को हमें आत्मसात करनी चाहिए युवा सन्यासी का कथन था कि उठो जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
श्री दुबे ने पूर्व छात्र परिषद के भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भैया बहन विद्यालय के धरोहर और स्तंभ है कोविड-19 के इस विकट परिस्थिति में भी विद्यालय के पूर्व छात्रों का मुख्य भूमिका रही है। पूर्व छात्र इंजीनियर रितेश कुमार ने कहा कि विद्या मंदिर में मिली संस्कार मुझे मंजिल तक पहुंचाई है उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विषय पढ़ना और लिखना आसान काम है। पूर्व छात्र विनीत कुमार शरद ने कहा कि सीमित संसाधन में 2001 में मैट्रिक के प्रथम बैच थे, यह विद्या मंदिर निरंतर प्रगति के पथ पर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व छात्र उज्जवल विश्वकर्मा( अनुमंडल प्रतिनिधि दैनिक भास्कर), टेलीकॉम इंजीनियर रितेश कुमार, रंजन कुमार (छोटू) वार्ड पार्षद, नीरज कुमार वार्ड पार्षद, शुभम कुमार पत्रकार सहित अन्य लोगो सम्मानित किंया गया।
मंच संचालन आचार्य कौशलेंद्र झा द्वारा किया गया कल्याण मंत्र के साथ समारोह समाप्त हुई। इधर नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नगर उंटारी प्रखंड के नैंसी एजुकेशन एंड ट्रांसफॉरमेशन ट्रस्ट के कार्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस/ सप्ताह कार्यक्रम के तहत युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रवि कुमार, केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभिषेक चौबे दीनबंधु युवा मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र विद्यार्थी, शिक्षक आनंद यादव के द्वारा संयुक्त रुप से स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर रवि कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने द्वारा किए गए कार्यों से आज भी युवाओं के हृदय में बसते हैं।
उनके द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन मैं सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए शुन्य पर बोली गई बातें जिनसे पूरे सांसद को हिला दिया। वैसे प्रेरणादायक युवा ह्रदय सम्राट के पथ चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा स्वामी जी की बातें को अनुसरण कर अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। उन्होंने जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं को जागरूक करते हुए समझाया। जब अपना घर गली मोहल्ला स्वच्छ रहेगा । तभी हमारे देश भी स्वच्छ रहेगा। मौके पर युवाओं ने भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपना वक्तव्य रखा। इस मौके पर उपर्युक्त लोगों के साथ दीनबंधु युवा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र विद्यार्थी, बिरसा मुंडा युवा मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन पासवान, न्यू जागृति युवा मंडल अहिपुरवा के उपसचिव अनूप कुमार, पल्लवी जायसवाल, सुरभि जायसवाल, ज्योति कुमारी, दुर्गा कुमारी प्रिया कुमारी नीलू कुमारी कुमारी अर्चना पांडे प्रीति कुमारी नवनीत कुमार ऋषभ कुमार सिद्धार्थ तिवारी सहित युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे।
गढ़वा : भाजयुमो जिला इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय में विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा सम्मेलन की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने किया। युवा सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथी गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज में बदलाव का वाहक बने। युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है स्वामी विवेकानंद भारत को विश्व गुरु के परम वैभव तक लेकर जाने में अहम भुमिका निभाया था। स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेन्द्र था देश में दो नरेन्द्र ने ऐसे हुए जिनके ऊपर देश का हर युवा गर्व करता है एक स्वामी विवेकानंद दुसरा नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व गुरु बनाया।
जब जब युवा अंगड़ाई लिया तो परिवर्तन हुआ। युवा अगर पथ से विचलित हुआ तो प्रलय आएगा। हर एक युवा देश में प्रगति का वाहक रहा है युवाओ को हमेशा मुख्य धारा में चलने की आवश्यकता है। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने युवाओ को ठगने का काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा था कि युवाओ को एक साल में पांच लाख रोजगार बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन सरकार बनते ही सरकार अपने वादा से मुकर गयी युवाओ को एक होकर झारखंड के पुर्ननिर्माण में सहभागी होना होगा आज झारखंड में युवा बेरोजगारी का दंस झेल रहा है हेमंत सरकार में अपराध चरम पर है हर जगह लुट मचा है एक साल बित जाने के बाद भी हेमंत सरकार कोई नया काम नही कर पायी है हेमंत सरकार भाजपा सरकार का किया हुआ कार्य का फिता काटकर श्रेय लेने में अहम भुमिका निभा रहे है।
युवा ऐसे लोगो को चिंहीत करें। युवा सम्मेलन के मुख्य वक्ता जवाहर पासवान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओ के प्रेरणास्त्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद युवावस्था में ही भारत को पुरे विश्व में ऊँचा उठाने का काम किया। इसलिए 12 जनवरी को युवा दिवस के रुप में मनाते है धर्म संस्कृति से उनका गहरा प्रेम था शिकागो धर्म महासम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने भारतीय धर्म संस्कृति को उठाते हुए भारत को विश्व गुरु बनाया। स्वामी विवेकानंद महिलाओ का काफी सम्मान करते थें। उनके सपने में माँ काली बार बार आती थी उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को समझकर उन्हे आगे लाकर धर्म संस्कृति का ज्ञान दिया हमारी शिक्षापद्धति संस्कार युक्त हो ऐसा प्रयास किए।
उन्होने कलकत्ता में बैलुर मठ का गठन किया जो आज भी समाज के उत्थान कर रही है। स्वामी विवेकानंद मात्र 39 वर्ष के अवस्था में देश दुनिया को छोड़ दिए लेकिन उनके द्वारा किया गया कार्य से युवा प्रभावित होते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताए हुए मार्ग पर युवाओ को चलने कि आवश्यकता है युवा जिस कार्य में लग जाते हैं, उसे पुरा करने के बाद ही रुकते हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि लक्ष्य की प्राप्ति तक रुके नही। उन्होने कहा था उठो जागो लक्ष्य की प्राप्ती तक रुके नही। पुर्व प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा में युवा तेजी से जुड़ रहे है, इसलिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
नरेन्द्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। विपक्ष के लोग देश के लोगो को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के लोग असफल ही साबित होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दुबे, मुरलीश्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, विजय केशरी, राजकुमार मधेशीया शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता मुनु उपाध्याय एवं समापन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया। मौके पर नगर परिषद् अध्यक्षा पिंकी केशरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी, भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे, जिला मिडीया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, ब्रजेन्द्र पाठक, गुड्डु तिवारी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य वीणा पाठक, कंचन जायसवाल, शोभा देवी, विजय केशरी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला मंत्री अविनाश पासवान, मीना गुप्ता, लक्ष्मन राम, पन्ना सिंह, सुमेर चौधरी, गुड्डू यादव, मनोज पाठक, उदय कुशवाहा, संजय सिन्हा, रामसरेश तिवारी, संजय कमलापुरी, संजय जायसवाल, सुमेर चौधरी, मंटु दुबे, अमन चौबे, सुधीर दुबे, टींकु गुप्ता, ब्रजेन्द्र पाठक सहित सैकड़ो युवा कार्यकर्ता मौजुद थे।
सूरत पाण्डेय काॅलेज मे एनएसएस द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा गुप्ता प्रथम, रागिनी कुमारी द्वितीय तथा सुगंध कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सौरव कुमार तिवारी तथा अभिषेक दीक्षित को सान्त्वाना पुरस्कार के लिए नाम की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।
युवा वर्ग शक्ति के स्त्रोत हैं। आज आवश्यकता है युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग को अपनाने की। मौके पर प्रो. परवेज आलम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 ई0 में हुआ था। शिकागो में दिया उनका भाषण आज भी सबके बीच प्रसिद्ध है। इस मौके पर डा. उमेश सहाय ने कहा कि युवाओं को किसी भी परिस्थिति में घबराना नही चाहिए बल्कि उन परिस्थितियांे का डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रो. केबी अन्सारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओ के आईकाॅन हैं। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने किया। उन्होने कहा कि एनएसएस के द्वारा छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
इस मौके पर निर्णायक की भूमिका प्रो. नीलम गुप्ता एवं प्रो. किरण कुमारी ने निभाई। मौके पर प्रो. अर्जुन प्रसाद, राजेश शरण द्विवेदी, प्रेम सागर राम, नीरशा कुमारी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजीव मिश्रा ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play