गढ़वा : जिले के रमुना में जमीनी विवाद में दो महिला समेत तीन व्यक्ति हुये घायल हुए। रमुना थाना के रोहिला निवासी अर्जुन साव ने बताया कि अपने जमीन में घर बना रहे थे, इसी क्रम में चाचा के लडका सकल साव ने घर नहीं बनाने से मना कर मार पीट करने लगा, जिसमें अर्जुन साव व पत्नी शिला देवी घायल हो गई हैं।

इधर दूसरे पक्ष के छठु साव की गंगिया देवी भी घायल हो गईं है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।