बंशीधर नगर : परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में 13 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सर्जन डॉ राजेश कुमार तरुणने किया। जबकि ऑपरेशन कार्य मे अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, ए एन एम, सुषमा गुप्ता, ममता कुमारी, गरिमा तिर्की, संचरिया तिग्गा, राजू कुमार, नीलम लता, संचरिया तिग्गा, शैलेश ठाकुर, ओम कुमार सहित अस्पताल कर्मियों ने सहयोग किया।