भवनाथपुर : कस्तूरबा विद्यालय में बुधवार को जिला क्षेत्रीय पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने बीईओ राकेश कुमार के साथ निरीक्षण किया। इस पश्चात उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर देश के उच्च शहरों में ही नहीं बल्कि सभी राज्य जिला प्रखंड व पँचायत लेबल पर राष्ट्रीय स्तर का जेएपीसी विद्यालय खोलने का प्रस्ताव बनाया है। जिसमें देश में कुल 4416 विद्यालय मोडिफाई किया जायेगा, जिसमें झारखण्ड राज्य में वर्तमान में 80 विद्यालय चिन्हित किया गया है।
जबकि गढ़वा जिला में वर्तमान में तीन विद्यालय का प्रस्ताव आया है, जिसमें रामासाहू विद्यालय गढ़वा, कन्या उच्च विद्यालय गढ़वा व भवनाथपुर कस्तूरबा विद्यालय का नाम है जो कि इस क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात होगी।
उक्त योजना 20, 21वर्ष के लिए है, जबकि वर्ष 24 से 25 तक सभी प्रखंड से पँचायत स्तर के एक एक विद्यालय को मोडिफाई करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने कुल 18,850 हजार करोड़ रु खर्च करना है।
उन्होंने बताया की सभी मॉडर्न विद्यालय में हाई टेक्नोलॉजी के भवन, खेल मैदान, लाइब्रेरी, कम्पुटर, ट्रेंड शिक्षक सहित सभी व्यवस्था से लैस होगी। इस अवसर पर शिक्षा पदाधिकारी को डायरी व पेन देकर समानित किया गया।
इस अवसर पर वार्डेन प्रियंका कुमारी, शिक्षिका पूनम कुमारी, कविता कुमारी, एकाउंटेंट प्रदीप शुक्ला, विनय कुमार गुप्ता उपस्थित थे।