भवनाथपुर : प्रखंड विकाश पदाधिकारी रविंदर कुमार ने प्रखंड में मनरेगा व आवास योजना का सफल कार्यान्वन हेतु प्रसाशनिक दृष्टिकोण से प्रखंड के सभी रोजगार सेवकों को एक दूसरे पंचायतों का स्थानांतरण करते हुए प्रभार दिया है, जिसमें पिनाकी चतुर्वेदी को सिंदुरिया पँचायत से भवनाथपुर, ब्रजेश कुमार साह को अरसली उतरी से मकरी, सुजीत कुमार रावत को अरसली दक्षिणी से चपरि, ज्ञान रजन कुमार चतुर्वेदी को वंसानी से कैलान, सुनील राम को भवनाथपुर से सिंदुरिया, मनीष जयसवाल को चपरि से अरसली उतरी, वरुण कुमार को मकरी से वंसानी, विरेंदर प्रसाद यादव को कैलान से पंडरिया, मनोज कुमार यादव को पंडरिया से अरसली दक्षिणी का प्रभार दिया गया है।