whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281128
Loading...


जनता दरबार में पहुंचे किसान ने सोलर आधारित पंप का किया मांग

location_on गढ़वा access_time 12-Jan-21, 06:32 PM visibility 653
Share



जनता दरबार में पहुंचे किसान ने सोलर आधारित पंप का किया मांग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है; उसी के निमित्त आज उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम- जरही, डंडई निवासी अमोला कुंवर ने उपायुक्त को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मुझे मेरी भूमि से जबरन बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं एक विधवा महिला हूं तथा मेरे दोनों पुत्र अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। जीवन यापन के लिए मेरे पास मात्र 0.90 एकड़ की भूमि ग्राम- जरही, थाना डंडई में स्थित है, जिसके सारे कानूनी कागजात मेरे पास उपलब्ध है।
पति की मृत्यु के 3 से 4 साल के पश्चात मेरे चचेरे रिश्तेदारों के द्वारा मुझे उक्त भूमि से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है, उनके द्वारा कानूनी प्रक्रिया करते हुए मुझे वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से अपनी समस्या के समाधान का अनुरोध किया। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम- बिलासपुर, पोस्ट- जमुई, थाना- नगर उंटारी निवासी नवनीत कुमार मिश्रा ने जनता दरबार में कहा कि मैं एक छोटा कृषक हूं तथा पानी के अभाव में ठीक ढंग से कृषि कार्य कर पाने में असमर्थ हूं, ऐसे में मैंने वर्ष 2019- 20 में कुसुम योजना के तहत सोलर आधारित पंप लगाने हेतु आवेदन पत्र भरकर कृषि विभाग गढ़वा में जमा किया था लेकिन मुझे अभी तक उस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
पुनः मेरे द्वारा एक नया आवेदन पत्र भर कर ज्रेडा (झारखंड रिन्यूअल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) को भी 2 एचपी सोलर पंप के लिए दिया गया है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से अपनी समस्या कहते हुए कुसुम योजना के तहत सोलर आधारित पंप मुहैया कराने का आग्रह किया। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम/ पोस्ट- कोचेया, थाना- बिशनपुरा निवासी बलराम साह ने भी उपायुक्त से अपनी खरीदी हुई जमीन पर जबरदस्ती जोतकोड़ करने संबंधी मामले को लेकर शिकायत करते हुए कहा कि मेरे पड़ोसी के द्वारा मेरी रैयती भूमि पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। उनके द्वारा उक्त भूमि पर खेती की जा रही हैं। इस जमीन को हमने सन 1978 में खरीदा था जिसके कागजात भी मेरे पास मौजूद है।
ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से उक्त संदर्भ में कानूनी कार्रवाई करवाते हुए उनकी समस्या के समाधान का निवेदन किया। जनता दरबार में इसके अलावा एनएच 75 निर्माण में अधिग्रहण किए गए भूमि के मुआवजा भुगतान से संबंधित आवेदन, अनुकंपा के आधार पर नौकरी, खरीदी गई जमीन पर जबरन कब्जा, लंबित वेतन भुगतान, आवास योजना का लाभ मुहैया कराने समेत अन्य से जुड़े कुल 30 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play