गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा के अध्यक्षता में जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद किसानों को केसीसी लोन मुहैया कराने हेतु बीटीएम, बीएओ, कृषक मित्र के साथ बैठक की गई।
उक्त बैठक में उपायुक्त गढ़वा ने केसीसी लोन के आवेदन पर चर्चा की तथा किन कारणों से आवेदन को लौटाया गया है। इस संदर्भ में भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि केसीसी लोन हेतु प्राप्त आवेदनों में से जो आवेदन लौटाए गए हैं उनके वापस लौटाने मुख्य कारण उनका त्रुटि पूर्ण रूप से भरा हुआ होना है।
ऐसे में डीडीएम नाबार्ड गढ़वा एवं एलडीएम गढ़वा के द्वारा आवेदन को भरे जाने के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई तथा इसकी बारीकियों को समझा गया। मौके पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक गढ़वा ने कहा कि कई कारणों से आवेदन लौटाए जा रहे हैं ऐसे में बैठक में फॉर्म को किस प्रकार भरना है तथा त्रुटि के क्या कारण है।
इस पर बिंदुवार चर्चा की गई एवं उन्हें एक एक कर सभी फॉर्मेट को किस प्रकार भरा जाए यह विस्तार से बताया गया। बैठक में डीडीएम, नाबार्ड एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक गढ़वा ने बताया कि केसीसी लोन हेतु दो तरह के आवेदन है। इनमें से प्रत्येक कॉलम में क्या क्या भरने हैं, इसकी विधिवत जानकारी दी गई ताकि आवेदन अधूरा ना रह जाए। कौन-कौन से आवेदन आपके लिए महत्वपूर्ण है कौन से आवेदन आपको नहीं भरने हैं इसकी भी विधिवत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार के आवेदन केसीसी लोन हेतु उपयोगी होगे उदाहरण के तौर पर बताया कि पीएम आवास हेतु अलग आवेदन एवं पीएम किसान के लाभुक यदि नहीं है परंतु केसीसी लोन लेना चाहते हैं तो इस हेतु अलग आवेदन का प्रयोग करने को बताया गया।
उन्होंने बैठक में समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही। उन्होंने केसीसी लोन हेतु बताया की 1 लाख के नीचे एलपीसी देने की आवश्यकता नहीं है परंतु एक लाख से अधिक की राशि पर एलपीसी देना अनिवार्य होगा। बताते चलें कि वंशावली किस प्रकार बनाना है उन्हें अपना हिस्सा कैसे निकालना है इसकी भी जानकारी दी गई साथ ही उन्हें यह बताया गया कि कोई कृषक मित्र 1 लाख 60 हजार से अधिक ऋण का आवेदन जमा करते हैं तो उन्हें कॉलेक्टरल सिक्योरिटी का जिक्र अपने आवेदन में करना अनिवार्य होगा। डीडीएम गढ़वा ने बताया कि जितने भी आवेदन वापस आए हैं बैंकों से उन्हें त्रुटि दूर कर दोबारा उन्हें जमा किया जाए
मौके पर उपायुक्त गढ़वा के अलावे नाबार्ड डीडीएम, अग्रणी बैंक प्रबंधक गढ़वा, कृषि पदाधिकारी गढ़वा, मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा, जिला प्रभारी पदाधिकारी गढ़वा, पशुपालन पदाधिकारी गढ़वा, बीटीएम, बीएओ समेत अन्य उपस्थित थे।