भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के वंसानी पँचायत के भंवरिया टोला में एक नाबालिक लड़की को प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगाने के मामले में, नाबालिक के पिता अमिरिका भुइँया के शिकायत पर, भवनाथपुर थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए लड़का लड़की को बरामद कर लिया है। जिसमे भंवरिया टोला निवासी संजय भुंइया के 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा भुइँया को गढ़वा न्यायालय में सुपुर्द किया गया। जबकि नाबालिक लड़की को मेडिकल व 64 के बयान दर्ज के लिए गढ़वा ले जाया गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि संजय भुइँया का पुत्र कृष्णा भुंइया गाँव के ही अमिरिका भुइँया के 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को बीते रविवार को लेकर फरार हो गया था। काफी खोजबीन के पश्चात मंगलवार को इसकी सूचना भवनाथपुर पुलिस को किया गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए गांव में ही छुपे हुए लड़का-लड़की को बरामद कर लिया।