whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281288
Loading...


अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे 19 ट्रैक्टर जब्त

location_on पलामू access_time 12-Jan-21, 03:41 PM visibility 656
Share



अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे 19 ट्रैक्टर जब्त


जलेश शर्मा check_circle
संवाददाता



पलामू : प्रशिक्षु आईएएस सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लेस्लीगंज पुलिस के सहयोग से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के झरहा अमानत नदी घाट पर छापेमारी कर अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे 19 ट्रैक्टर को पकड़ा। पकड़े गए सभी ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू ऊंची कीमत पर ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे पीएम आवास में बेचते हैं। इस बाबत पहले भी लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने सभी ट्रैक्टर मालिको से मीटिंग कर अवैध रूप से बालू उठाव करने से मना किया था। साथ ही पीएम आवास निर्माण कार्य में उचित कीमत पर बालू देने का आग्रह भी। किन्तु थाना प्रभारी के आग्रह का कोई असर इन बालू माफियाओं पर नहीं हुआ और निर्बाध रूप से नदियों से बालू का उठाव रात-दिन करते रहे।
बालू माफिया के इन्ही हरकतों से आजिज आज अहले सुबह लेस्लीगंज पुलिस ने प्रशिक्षु आईएएस सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में छापेमारी किया। ज्ञात हो कि लेस्लीगंज प्रखंड में सिर्फ एक ही घाट जोलंगा अमानत नदी पर हुआ है, जो काफी दूर है। और ट्रैक्टर मालिकों के मुताबिक 550 रुपये का चालान सिर्फ एक घंटा के लिए काटते हैं जो अनुचित है। क्योंकि एक घंटा में बालू लदा ट्रैक्टर अपने गंतव्य तक भी नही पहुँच पाता। ट्रैक्टर मालिकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रभारी बीडीओ दिलीप सिंह शेखावत ने जिला खनन विभाग से फाइन कर ट्रैक्टर छोड़ने, अवैध रूप से बालू का उठाव नहीं करने, ट्रैक्टर पर ट्रैक्टर नम्बर लिखवाने का निर्देश दिया।
साथ ही कहा कि शीघ्र ही सभी बालू घाटों का सर्वेक्षण कर बंदोबस्त किया जाएगा। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान न हो, एवम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर बालू एवम मजदूरों को रोजगार मिल सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play