गढ़वा : जन जागृति विकास मंच के सदस्यों ने मिस्कार मुहल्ला वार्ड नंबर - 07 स्थित वीर कुंवर बाबा के प्रांगण मे बैठक बुलाई और आगामी कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया। जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद ने की। इसके बाद मिस्कार मुहल्ला मे जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद ने कहा कि मुझे गर्व है कि आज मेरे वार्ड के लोगों ने एक मंच का गठन किया और जागरूकता कार्यक्रम कर रहे है। उन्होने कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूँ।
मंच के संरक्षक अनिरुद्ध शरण ने कहा कि इस मंच के द्वारा घोषित उद्देश्य को लोगों तक पहुँचाने का कार्य मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया और उन्होंने कहा कि लोग शिक्षित होंगे तभी उनकी भविष्य की उज्ज्वल होगा।
मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल ने बताया कि मिस्कार मुहल्ला एवं इसके आसपास के मुहल्ले के जो गरीब परिवार के बच्चे हैं जो किसी कारणवश पढ़ नहीं पा रहे हैं उनके लिए नि:शुल्क पाठशाला खोला जाएगा।
इस मौके पर मंच के सचिव बादल कुमार, सह सचिव आर्यन कुमार व रोहित कुमार, उपाध्यक्ष विकास बघेल, कोषाध्यक्ष छोटू कुमार, संगठन सह सचिव धीरज कुमार, स्वागत सह सचिव भोलु कुमार, शिक्षा सचिव अभिषेक कुमार, शिक्षा सह सचिव अंकित कुमार, स्वच्छता सचिव विकास कुमार, स्वच्छता सह सचिव कंचन कुमार, सांस्कृतिक सचिव आशु कुमार, सांस्कृतिक सह सचिव रोहन कुमार, कर्ण कुमार, गंगा कुमार, सक्रिय सदस्य ओमप्रकाश कुमार, विशाल कुमार, जयप्रकाश कुमार, विरु कुमार एव राजन राम, सुनील बघेल, पृथ्वी पासी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।