रमना : मवि गम्हरिया के पारा शिक्षक फुलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवर को गांव के 21 गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगो को कम्बल प्रदान किया।
इस अवसर पर हेडमास्टर उमेश प्रसाद कर्ण ने कहा कि ठंड के दिनों में गरीबो के बीच कम्बल का वितरण किया जाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने इस कार्य के लिए फुलेंद्र सिंह की प्रशंसा की।
मौके पर समाजसेवी देवनाथ राम, जनमेजय कुमार, पवन सिंह, संजय राम, शारदा देवी, दौलतिया देवी, मकुना देवी, उषा कुंवर सहित कई लोग मौजूद थे।