गढ़वा : भुइहर समाज संघर्ष समिति एवं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वाधान मे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन आज गढ़वा में भी मनाया गया। शहर के नवादा मोड पास आयोजित कार्यक्रम में गढवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने बाबूलाल मरांडी के तस्वीर के समक्ष केक काटकर व मिठाई खिलाकर शुभारम्भ किया।
मौके पर सूरज गुप्ता ने कहा कि झारखंड के गांधी के रूप में बाबूलाल जी ने त्याग और संघर्ष के बदौलत अपनी पहचान जन-जन मे बनाते हुए प्रथम मुख्यमंत्री के कुर्सी तक पहुंचे। श्री गुप्ता ने कहा कि ईमानदारी और सवच्छ विचारधारा से उनहोंने कभी समझौता नहीं किया यही कारण है कि उन्हें चौदह साल तक राजनैतिक रूप से वनवास भी काटनी पड़ी, परन्तु कभी विचलित नहीं हुये।
उन्होंने कहा कि राज्य के साढे तीन करोड़ लोग बडी उम्मीद और आशा भरी निगाहों से इन्हें देख रही है जरूरत है संगठित होकर इनके नेतृत्व एवं विचार को हर घर तक पहुंचाये।
भुईहर समाज के जिलाध्यक्ष रामलाल भुईहर ने कहा कि झारखंड में गरीबों का कोई हमदर्द हैं तो वह बाबूलाल मरांडी हैं।
कार्यक्रम में कमलेश भुईहर, चुलहन भुईहर, पवन केशरी, मनोज कुमार गुप्ता, अरूण चंद्रवंशी, अनिल कुमार बबलू, महेंद्र भुईहर, रामचंद्र भुईहर, सोनू गुप्ता, धनन्जय पासवान, महेंद्र राम आदि उपस्थित थे।