गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिला इकाई की बैठक टंडवा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कल जिलास्तरीय विशाल युवा सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि युवा सम्मेलन कल 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जयंती पर आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में होगा। युवा सम्मेलन के मुख्य अतिथी गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी होंगे एवं मुख्य वक्ता पुर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं मगध प्रांत के प्रभारी जवाहर पासवान होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पुरी हो चुकी है युवा सम्मेलन ऐतिहासिक हो इसके लिए हर मंडल से सभी वर्ग से युवा नये पुराने सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रुप से भाजयुमो जिला मंत्री अविनाश पासवान, संजय कमलापुरी, संजय जायसवाल, अजीत तिवारी, कंचन कुमार, विवेक तिवारी सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।