बंशीधर नगर : पशुपालन केंद्र में सोमवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ धनिकलाल मंडल की अध्यक्षता में श्री वंशीधर नगर अनुमंडल अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित कृत्रिम गर्भाधान योजना का समीक्षात्मक बैठक किया गया।
बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ धनिकलाल मंडल ने सभी प्रखंड में कार्यरत कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता को कार्य क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरहाल में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी लोग प्रयास करें।
बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, डॉ गौतम कुमार, नगरउंटारी प्रखंड के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ रामा शंकर प्रसाद, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीरा कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लीना कुमारी उपस्थित थे।