बंशीधर नगर : प्रखण्ड के कोल्हुआ ग्राम स्थित साङो टोला के ग्रामीणों ने अनुमण्डल पदाधिकारी को आवेदन देकर आम रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि वर्षो पूर्व सरकारी योजना मद से बने बांध से होकर हमलोग आते जाते थे, लेकिन गांव के ही ओम पीताम्बर गुप्ता द्वारा उक्त रास्ता को बंद कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि उक्त रास्ता से अब आने जाने पर उसके द्वारा गोड़ काटने की बात कहा जाता है। उसका चरित्र पूर्व से ही आपराधिक रहा है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रहा है। ग्रामीणों ने स्थल जांच कर बन्द पड़े रास्ता को शीघ्र चालू कराने की मांग करते हुए कहा है कि फिलहाल में हमारे टोले के यमुना सिंह खरवार की लड़की के प्रसव के दौरान एम्बुलेंस को जाने से भी उक्त व्यक्ति द्वारा रोक दिया गया था, जिसके कारण बच्चा का मृत्यु हो गया था।
आवेदन देने वालो में पंचायत के मुखिया रवि रंजन राम, रमेश राम, युगल किशोर सिंह, देवेंद्र सिंह, दिलीप राम, दीपक कुमार, अमर सिंह, राकेश कुमार, लालू पासवान, परशुराम सिंह, गीता देवी सहित अन्य के नाम शामिल है।