whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27282523
Loading...


युवा कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बना लातदाग लायंस क्रिकेट टीम

location_on मेराल access_time 11-Jan-21, 06:51 PM visibility 725
Share



युवा कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बना लातदाग लायंस क्रिकेट टीम


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना अंतर्गत डीएवी लीला बच्चन पब्लिक स्कूल के मैदान में सोमवार को युवा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच लात दाग लायंस तथा लगमा की टीम के बीच खेली गई जिसमें लात दाग लायंस की टीम विजेता रही। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली। लातदाग लायंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अपनी टीमों के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए राजा ने 42 रन तथा गोलू कुमार ने महत्वपूर्ण 28 रन का योगदान दिया। लगमा की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए नीतीश कुमार ने 3 ओवर में 27 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी लगमा की टीम निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन हीं बना सकी।
लगमा की ओर से कप्तान आलोक कुमार ने 37 रन की पारी खेली। इस तरह से लातदाग लायंस की टीम ने 37 रन से मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में 42 रन बनाने वाले राजा को मैन आफ द मैच तथा लगमा टीम के कप्तान आलोक कुमार मैन ऑफ द सीरीज रहे। विजेता तथा उपविजेता टीम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा डीएवी लीला बचपन पब्लिक स्कूल के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा प्रोफेसर किशोरी मोहन मिश्र डॉक्टर लाल मोहन हरे कृष्ण मेहता हीरा पासवान अवधेश यादव आदि लोगों ने मेडल देकर सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि खेल शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है इसके माध्यम से जुड़ा अपने भविष्य को ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं।
उन्होंने अपनी ओर से खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने कहा की खेल से जहां अनुशासन की सीख मिलती है वही शारीरिक तथा बौद्धिक विकास भी होता है। प्रोफ़ेसर किशोरी मोहन मिश्रा, डॉक्टर लाल मोहन, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, कैलाशपति मिश्र, हरे कृष्ण मेहता, आदि लोगों ने भी सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिनव मिश्रा, सचिव राजेश पासवान, कोषाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष चंदन मेहता आदि को बधाई दी तथा खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन समिति के नवल मिश्रा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली। विजेता टीम को मेडल के साथ 11,000, उपविजेता टीम को मेडल एवं 55 सो रुपए नगर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार मिश्रा तथा कमेंट्री प्रतीक मिश्रा एवं शक्ति कुमार सौरभ मिश्रा एवं शशांक मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नंदू पासवान, राम केश्वर पासवान, श्रवण विश्वकर्मा, पारस विश्वकर्मा, राजीव रंजन कुशवाहा, आनंद चौधरी, गया यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play