धुरकी : धुरकी: धुरकी प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हाॅल मे प्रखंड के सभी किसानो के साथ दो दिवसीय कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषक चौपाल मे जुटे किसानों के बीच झामूमो के जिलाउपाध्यक्ष इसराइल खान, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव प्रमुख विनोद कोरवा झामूमो के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर जायसवाल जिप सदस्य जानकी सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज जायसवाल व बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने किसानों के बीच महत्वपूर्ण जानकारी दिया।
उन्होंने किसानो को कृषि प्रक्षेत्र पाठशाला, बुंद-बुंद सिंचाई पद्धति, सब्जियों के फसल उत्पादन के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा की फसल सुरक्षा मे घरेलू उपाय से अपने फसलों को संपूर्ण तरिके से बचाया जा सकता है।
वहीं इसके अलावा कृषि लोन लेने की विधी वर्तमान मे सरकार द्वारा माफी की प्रक्रिया के बारे भी जानकारी दी गई है।
इस दौरान कृषि मित्र योगेंद्र यादव, राजेंद्र चौधरी, लतीफ अंसारी, ग्यासुद्दीन अंसारी, उपेंद्र यादव के अलावा काफी संख्या मे किसान मौजूद थे।