भवनाथपुर : प्रखंड के चपरि गाँव निवासी आलोक कुमार का दो वर्षीय पुत्र सोमवार को छत से गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों के द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया, जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर रेफर कर दिया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि ठंडी के कारण आलोक कुमार की पत्नी अपने दो वर्षीय पुत्र लकी को छत पर नहला रही थी, इसी बीच बच्चा छत के छजे से नीचे गिर गया, जिससे उसके सर में गम्भीर चोट लगी है।