बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में नगर पंचायत अध्यक्ष ने दौरा कर वार्ड में चल रहे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवास कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण बनाने का और ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को नगर पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखा जिसे त्वरित निष्पादन करने का आश्वासन दिया।
उक्त मौके पर नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रवि कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर उदय कुमार शंकर, वार्ड प्रतिनिधि विजय ठाकुर, शंभू राम, विष्णु राम, सुरेश राम, सुषमा देवी, अनीता देवी आदि लोग उपस्थित थे।