whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198955
Loading...


हड़ताली कर्मियों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-20, 10:59 PM visibility 670
Share



हड़ताली कर्मियों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हड़ताली कर्मचारी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पंचायत राज विभाग में 14 वें वित्त के तहत लेखा लिपिक व कनीय अभियंताओं की हड़ताल जारी है। सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्मियों ने अपनी मांगों पर जल्द से जल्द विचार करने तथा उनका सामायोजन 15 वित्त के तहत करने की मांग की। कर्मियों ने कहा कि आगे वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपेगे तथा मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को पूरा करने की बात रखेंगे। मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि पंचायत राज विभाग में विगत तीन वर्ष से 14 वें वित्त के तहत इन कर्मियों की बहाली हुई थी। मगर इनकी संविदा आगामी 30 जून को समाप्त हो रही है।
संविदा समाप्ति को देखने हुए कर्मियों ने सरकार से उनका सामायोजन 15 वें वित्त के तहत करने की मांग की है। मगर अभी तक सरकार द्वारा इनका सामायोजन नहीं किए जाने से इनके बीच आक्रोश व्याप्त है। सरकार यदि जल्द हमारा समायोजन नहीं करती है तो हमारे समक्ष रोजगार छिनने का संकट उत्पन्न हो गया है। मौके पर संघ के सुकेश कुमार, सचिव नितीश कुमार, सुमित बड़ाईक, अनिल कुमार, जितेंद्र राम, अमर पासवान, मंजू, बलराम पांडेय, विवेक, प्रणव, पीयूष पांडेय आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play