बंशीधर नगर : कनीय विद्युत अभियंता शिवम पांडेय ने विभिन्न गांव के 10 लोगों पर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने के मामले में थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कनीय विद्युत अभियंता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 6/2021 धारा 135, 138 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है।
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व विद्युत सहायक अभियंता सुभाष प्रसाद कर रहे थे। कनीय विद्युत अभियंता शिवम पांडेय के द्वारा चेचरिया गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद पिता बैजनाथ प्रसाद पर 11107 रुपये बकाया व 7200 रुपये क्षतिपूर्ति कुल 18307 रुपये, ठरकिया गांव निवासी नेसार अली पिता अलीमुद्दीन अंसारी पर 6000 रुपये क्षतिपूर्ति, मोहम्मद गुलाम हुसैन पिता इसरातुलद्दीन पर 11535 रुपये बकाया व 7200 रुपये क्षतिपूर्ति कुल 18735 रुपये, ईशाद अंसारी पिता अलमुद्दीन अंसारी पर 7200 रुपये क्षतिपूर्ति, जैनुल अंसारी पिता ताज मोहम्मद अंसारी पर 7200 रुपये क्षतिपूर्ति, एनुद्दीन अंसारी पिता ताज मोहम्मद अंसारी पर 7200 रुपयज क्षतिपूर्ति, पीपरडीह गांव निवासी जमालुद्दीन अंसारी पिता स्व० बचनु मियां पर 6000 रुपये क्षतिपूर्ति तथा बारोडीह गांव निवासी कुलदीप राम पिता रोवन राम पर 6000 रुपये छतिपूर्ति, धर्मेंद्र पासवान पिता जवाहिर पासवान पर 6000 रुपये क्षतिपूर्ति, राजन सिंह पिता स्व रघुराज सिंह पर 6000 रुपये क्षतिपूर्ति का मामला दर्ज कराया है।