बड़गड़ : प्रखण्ड में धान क्रय केंद्र रविवार से चालु कर दिया गया है। धान अधिप्राप्ती केंद्र का विधिवत उद्घाटन एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। बड़गड़ बाजार स्थित एफसीआई गोदाम के परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की व विशिष्ट अतिथि के रुप में आपूर्ति के मंडल प्रबंधक अभिषेक कुमार, डीएसओ विजेंद्र कुमार तथा बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती मुख्य रुप से उपस्थित थे। आगत अतिथिओं का स्वागत ग्रामीण महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत गा कर व बुके प्रदान कर किया गया। धान क्रय केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथिओं द्वारा नारियल फोड़ कर व फीता काट कर किया गया।
इस मौके पर दिलीप तिर्की ने कहा कि धान की खरिदारी झारखंड सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिले, इसके लिये सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। यह पुर्णतः किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि बड़गड़ प्रखण्ड में इस केंद्र के खुलने से यहां के किसानों को अपनी धान बेचने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा साधारण धान की कीमत 18. 68 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। जबकि बोनस के रुप में उन्हें 1.82 रुपये दिये जायेंगे। इस तरह धान की खरिदारी 20. 50 रुपये प्रति किलो कि दर से की जा रही है। किसान को दो दिनों के भीतर धान बिक्री की आधी राशि उपलब्ध होगा। वहीं एक माह के अंदर बकाया राशि प्राप्त हो जायेगी।
उन्होंने किसानों से इसका लाभ उठाने कि अपिल की। कार्यक्रम का संचालन जेएमएम नेता जेपी मिंज व संदीप गुप्ता ने की।
इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे किसान गोपाल तिवारी, टुनटुन प्रसाद, जलील अंसारी, बालदेव टोप्पो, अनुपलाल मिंज, रामदास मिंज बंशी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।