धुरकी : प्रखंड कार्यालय परिसर मे कृषि विभाग के तात्वावधान मे कृषक मेला का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उक्त आश्य की जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज जायसवाल व बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने कहा है की उक्त कृषक मेला मे प्रखंड के सभी किसानों को सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र मे चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं व सरकार द्वारा अनुदान पर मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ के बारे जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की किसानों को सरकार के द्वारा केसीसी लोन के बारे विस्तृत जानकारी व लोन माफी के सभी नियमों के बारे मे उन्हें बताया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा की सरकार कैसे केसीसी लोन लेने वाले लाभुको का कर्ज माफी किया जाएगा यह भी बताया जाएगा।
वहीं किसानो की समस्याओं को भी सुना जाएगा, उन्होंने प्रखंड के सभी किसानो को कृषक मेला मे जुटने के लिए आमंत्रित भी किया है।