whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207173
Loading...


लापरवाह संवेदक को ब्लैक लिस्टेड कर प्राथमिकी का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-20, 10:53 PM visibility 671
Share



						लापरवाह संवेदक को ब्लैक लिस्टेड कर प्राथमिकी का निर्देश
उपायुक्त गढ़वा


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित मांगे गए प्रतिवेदन की समीक्षा में उपायुक्त ने पाया कि विभाग द्वारा स्वीकृत 603 योजनाओं में महज 303 योजनाएं ही पूर्ण हो सकी हैं। शेष बचे 300 योजनाओं का निर्माण कार्य बंद है। वहीं एकरारनामा के अनुसार योजना पूर्ण करने की तय तिथि समाप्त होने के बावजूद संवेदक द्वारा इसे पूर्ण करने के प्रति रुचि नहीं ली जा रही है। उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति लापरवाह संवेदक को ब्लैक डिस्टेड करते हुए इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा उपायुक्त को सौंपे गए प्रतिवेदन के अनुसार एससीए मद से आवंटित येाजनाएं नीर निर्मल परियोजनाएं, एसटी/एससी/ पीटीजी के लिए सोलर ग्रामीण जल आपूर्ति योजना सहित अन्य लघु एवं वृहद जल आपूर्ति योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इनमें सोलर ग्रामीण जल आपूर्ति योजना पिछले एक वर्ष में भी पूर्ण नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जून 2019 में निर्गत कार्यादेश / एकरारनामा के बावजूद जून 2020 तक संवेदकों द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रतिवेदन से स्पष्ट हो रहा है कि जिन संवदेक द्वारा आवंटित कार्य का बहुत अंश मात्र कार्य किया गया है।
ऐसे संवेदकों को चिन्हित करके उनको ब्लैक लिस्ट करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। साथ ही लंबित योजनाओं को अति शीघ्र पूर्ण करने एवं विभागीय निर्देशों के आलोक में संवेदकों के विरुद्ध आवश्यक वांछित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ताकि जिलेवासियों को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play