गढ़वा : सदर प्रखंड गढ़वा के नवादा पंचायत के ग्राम अशोक विहार, जोबरईया निवासी अजय यादव के मकान में बरसात का पानी भर गया है, जिससे पूरे परिवार के लोग दूसरे के घर मे रहने के लिए विवश हैं। जनप्रतिनिधियों से बार बार आग्रह करने के बाद भी किसी का ध्यान इस ओर नही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक विहार गढ़वा प्रखंड कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से प्रत्येक बरसात में रास्ते में पानी भर जाता है। अजय यादव के घर में पानी आज कई दिनों से भरा हुआ है। घर मे रह पाने की स्थिति नही होने के कारण वे सपरिवार बेघर हो गये हैं। नाली नहीं बनने से वहाँ के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
नवादा पंचायत के मुखिया से इसके बारे मे कई बार शिकायत किया गया, लेकिन अश्वासन के अलावा कुछ काम नहीं हो सका। लगातार हर बरसात में मुहल्लेवासियों की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।