मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी पेट्रोल पंप के पीछे स्थानीय कोयल नदी के किनारे बहता हुआ पानी से सोमवार को पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय कोयल नदी के किनारे बांस के पेंड़ में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति का शव फंसा हुआ है। सूचना के आलोक मे पुलिस वहां गई और बहता हुआ पानी से शव को बरामद किया है। इधर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शव पहचान नहीं किया जा सका पुलिस अपने स्तर से मृतक के शिनाख्त में जुटी है।