बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी नगर उंटारी मंडल के ग्राम जासा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को नरही व चितविश्राम पंचायत के ग्रामीणों को पार्टी के तत्वाधान में आयोजित जन संवाद रैली का लाइव दिखाया गया। रैली को संबोधित कर रहे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। मौके पर मंडल प्रभारी विभूति भूषण चौबे, विकास कुमार पांडेय, विनय पांडेय, फूल कुमारी देवी, सत्यनारायण पांडेय, विकास पांडेय, विवेकानन्द पांडेय, सोनू पांडेय, राजा पांडेय, अकलू बैठा, ओमप्रकाश पांडेय, गौरव तिवारी, रघुनाथ बैठा, देवनाथ बैठा, विजय पासवान, दानी बैठा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।