गढ़वा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई गढ़वा की बैठक सहारा बैंक के सामने गढ़वा क्लासेस परिसर में महिला मोर्चा के अध्यक्ष रेशमा खातून ने की तथा संचालन नीरज श्रीधर ने किया। जिसमें विगत 17 - 18 वर्षों के आंदोलन में पूर्व की सरकार से सिर्फ आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला है। वर्तमान हेमंत सरकार से अपने पूर्व घोषित वादों को जल्द से जल्द पूरा करने की का मांग किया गया। साथ ही 9 जून 2020 को हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रस्तावित नियमावली 67000 पारा शिक्षकों के हित में पारित करने की मांग किया गया। यदि सरकार अधिकारियों के बहकावे में नियमावली को लटकाने का काम करेगी तो पारा शिक्षक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे, जिसकी सारी जवाबदेही वर्तमान सरकार की होगी।
बैठक में सर्वसम्मति से राज्य इकाई द्वारा घोषित 17 जनवरी 2021 को सत्ता पक्ष के विधायक आवास पर 24 जनवरी 2021 को सभी मंत्री आवास पर एवं 10 फरवरी 2021 को माननीय मुख्यमंत्री आवास के समक्ष "वादा पूरा करो" प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर वीरेंद्र यादव, अमित रंजन, मो. रईस अंसारी, सुनील कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार धर दुबे गोपाल ठाकुर, अनिल प्रसाद, राज किशोर प्रसाद, दिलीप कुमार, मुख्तार अंसारी, शकील अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश अकेला, अनिल पाल, अवधेश प्रसाद, अमरदेव उरांव,।सुनील यादव, रामचंद्र सिंह, विनोद राम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।