भंडरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित बेतेल चर्च प्रांगण में नए वर्ष के अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत, संगीत, नृत्य, बाइबल क्वीज आदि प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को चर्च के फादर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
मौके पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ विनीत तिरंगा ने कहा कि क्रिसमस पर्व की खुशी में और नए वर्ष के आगमन पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आसपास के मसीही लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम के आयोजन होने से एक दूसरे लोग अच्छी तरह से मिल भेंट कर सकेंगे और अपने अंदर की हुनर, कला आदि को प्रसारित करने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन संजीव बेसरा ने की। इस कार्यक्रम में बतौर जजमेंट के रुप में एन्जलीना तिरंगा, रजनी तिरंगा, मुख्य अतिथि के रूप में प्रहलाद तिवारी, राजेश कच्छप, फादर सुखलाल पन्ना, ममता रानी तिग्गा, खुशबू तिग्गा, तानीम तिग्गा, सम्मी तिग्गा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।