गढ़वा। कांडी : भीम आर्मी, बसपा, वामसेफ पार्टी अपने आप को अनुसूचित जाति के हितैषी बताते हैं, वह केवल अनुसूचित जाति को वोट बैंक समझते हैं। कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जाति को ठगने का कार्य किया है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान दिया। पाँच जगहों पर उनका स्टेचू बनाया गया। इससे दर्शाता है कि भाजपा की सरकार अनुसूचित जाति के लिए उनके विकास के लिए कार्य कर रही है। उक्त बातें आज गढ़वा जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जवाहर पासवान, गढ़वा जिला अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, गढ़वा जिला भाजपा महामंत्री संतोष दुबे, भाजयुमो पलामू के प्रभारी मुन्ना तिवारी, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही है।
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद अनुसूचित समाज का सपना पूरा हुआ है। संविधान के निर्माता को लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में जिस तरह से मोदी की सरकार ने स्टेचू बना कर अनुसूचित समाज को सम्मान दिया है, वह बहुत बड़ी बात है। केंद्र की सरकार ने अपने कैबिनेट में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए 6000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है, जिससे अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को छलने और ठगने का कार्य किया है। उन्हें केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले की सरकार अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के लिए मात्र एक ग्यारह सौ करोड़ अपने बजट में लाती थी, जबकि भाजपा नीत मोदी सरकार ने 6000 करोड़ अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए बजट मिला कर यह साबित कर दिया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीमराव अंबेडकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
जबकि अनुसूचित मोर्चा गढ़वा जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जो मंत्र था उसे प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए लागू करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अभी कई जगह पर भीम आर्मी नामक पार्टी अपने आप को अनुसूचित जाति के लोगों के लिए हितेषी बता रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ नागरिक संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं जिससे यह साबित होता है कि भीम आर्मी कि लोग दलित के मसीहा नहीं है।
क्योंकि सर्वे में जो बात आई है कि नागरिक संशोधन बिल से अनुसूचित जाति के लोगों को ही फायदा पहुंचा है। भीम आर्मी समाज के लिए अरोड़ा बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड की सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो बजट पेश हुआ है उसमें 60% केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में देती है, उन्होंने झारखंड के सरकार से मांग किया कि केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजना लागू किया जा रहा है उसे हर हाल में झारखंड में लाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है अनुसूचित समाज इसके विरूद्ध बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। श्री राम ने बताया कि इस बजट से देश के करीब साढे चार करोड़ छात्र-छात्राओं को तथा झारखंड राज के करीब ढाई लाख छात्र-छात्राओं को इससे लाभ होगा।