श्री बंशीधर नगर : एस पी डी कॉलेज गढ़वा के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर दिवाकर चतुर्वेदी के पिता, सगमा प्रखंड के मध्य विद्यालय सोनडीहा की शिक्षिका कांति कुमारी के ससुर सह सेवानिवृत्त शिक्षक 90 वर्षीय सुवर्ण चौबे उर्फ सोबरन चौबे का निधन शनिवार की रात हो गई। एक साफ-सुथरी छवि एवं सफाई पसंद शिक्षक के रूप में जाने जाने वाले शिक्षक सुवर्ण चौबे नगर उंटारी मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय सगमा व सगमा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्य करने के उपरांत मध्य विद्यालय पुतुर से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने पीछे चार पुत्रों एवं दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र एवं पुत्रवधू भी उन्हीं के पद चिन्हों पर शिक्षा जगत में सेवा दे रहे हैं।
दाह संस्कार पैतृक गांव सुलसुलिया के शमसान घाट पर रविवार को किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र इंदु भूषण चौबे ने दिया। इनके निधन पर अनुमंडलीय पेंशनर समाज के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें मृतक की आत्मा की शांति व स्वजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों में समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, सचिव शिवशंकर प्रसाद, संयुक्त सचिव रामानंद पांडेय, भरत चौबे, शिव नारायण चौबे, गोपाल राम, सुदर्शन प्रसाद, विजय शंकर चौबे, विद्या प्रसाद चौबे, श्याम बिहारी शुक्ल, रामलखन शुक्ल, मुरली श्याम शुक्ल, प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय, शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुशील कुमार पांडेय सहित कई लोगों का नाम शामिल है।