whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216579
Loading...


एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने हेमंत सरकार के प्रति जताई नाराजगी

location_on खरौंधी access_time 03-Jan-21, 05:06 PM visibility 650
Share



एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने हेमंत सरकार के प्रति जताई नाराजगी


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी के आह्वान पर हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में आंदोलन के रणनीति को लेकर प्रखंड कमेटी खरौंधी की बैठक मध्य विद्यालय खरौंधी में प्रखंड अध्यक्ष इंदल पासवान की अध्यक्षता में रविवार को किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष इंदल पासवान ने कहा कि पारा शिक्षकों ने बहुत उम्मीद व विश्वास से चुनाव में दिन रात एक कर हेमंत सरकार बनाने में सहयोग किया। लेकिन चुनाव के हर सभा में पारा शिक्षकों को स्थायी करने के घोषणा करने वाले हेमंत सोरेन आज असंवेदनशील बन गई है। जिसके कारण विवश होकर वर्ष 2021 को आंदोलन का वर्ष बनाने के लिए पारा शिक्षक मजबूर हैं। वहीं सचिव विभूति नारायण सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार भी रघुवर सरकार की तरह पारा शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के प्रति गंभीर नहीं है।
संगठन मंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि एक बार फिर पारा शिक्षकों को चट्टानी एकता का परिचय देते हुए जोरदार आंदोलन करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पारा शिक्षकों से प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार कार्य करने की अपील किया है। अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि आज तक सरकार से जो भी मिला है आंदोलन के कारण ही मिला है, उन्होंने पारा शिक्षकों से अपनी ऊर्जा को समेटकर एकता के साथ सरकार से लडने को तैयार होने को कहा। जब तक सरकार हमारी मांग मान नही लेती है तब तक अंतिम लड़ाई जारी रहेगा। प्रखंड प्रवक्ता शिवपूजन यादव ने कहा कि इस बार के आंदोलन करो या मरो के तर्ज पर होगा। प्रदेश स्तर से जो निर्णय होगा अब हम सबो को उसी तर्ज पर आंदोलन करना होगा।
बैठक में संतोष कुमार मेहता, फूलकुमारी बाखला, इंद्रमण प्रसाद यादव, भक्त विष्णु धर, राजेन्द्र सिंह, उदय गुप्ता, श्यामराज गुप्ता, नवलेश सिंह, शिवपूजन यादव, नारद राम, पंकज कुशवाहा, सुरेन्द्र मेहता, रघुवीर यादव, संजय राम, मुशन पासवान, दीपक पासवान, अरविंद दुबे सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play