खरौंधी :प्रखंड के मझिगावां पंचायत के मुखिया सुनीता देवी के द्वारा वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को मझिगावां पंचायत के कोशलीबार स्थित मनोरम स्थल पर किया गया। वनभोज सह मिलन समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अरविंद पासवान ने किया।
कार्यक्रम में मुखिया ने सभी वार्ड सदस्य को नए वर्ष के शुभ अवसर पर कलम एवं डायरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने मझिगावां पंचायत के लोगोंके बीच पाँच साल के कार्यकाल को भी गिनाया।मझिगावां पंचायत के ग्रामीण जनता एवं वार्ड सदस्यों ने मुखिया के कार्यों की सराहना किया।
अंत में सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण जनता ने वनभोज का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य कृष्णा राम,मोजाहिम मिया, नंदू सिंह, शर्मिला देवी, उदय कुमार, जाकिर हुसैन, मंगलेश सिंह, सतेंद्र राम, महेंद्र राम, रघुनाथ बैठा, संजय विश्वकर्मा, सतेंद्र यादव, समसुद्दीन अंसारी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।