गढ़वा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केंद्रीय समिति के तत्वधान में कल गोविंद हाई स्कूल के मैदान में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। उक्त जानकारी मुरली श्याम सोनी ने दी है।
उन्होंने बताया कि जयंती झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। क्योंकि झारखंड राज्य की स्थापना हेतु जयपाल सिंह मुंडा ने आजादी के पूर्व से ही आवाज को बुलंद किए। आज हमारा झारखंड प्रदेश अलग हो गया है। झारखंड राज्य आंदोलनकारी दिवस के रूप में 3 जनवरी को गढ़वा टाउन हॉल मैदान में पूर्वाहन सुबह 11:00 बजे से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गढ़वा जिला के तमाम आंदोलनकारी जो राज्य आयोग द्वारा चिन्हित किए गए हैं, सभी का जुटान होगा और झारखंड आंदोलनकारी का ध्वज फहराया जाएगा।
जितने भी गढ़वा जिला में आंदोलनकारी हैं उनके लिए राज्य सरकार से पेंशन का मांग किया जायेगा। जिला प्रशासन से ताम पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पत्र के लिए आग्रह किया जाएगा।