भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पँचायत के सिकिया लेवा में जमीनी विवाद को लेकर अपने सगी चाची को कुल्हाड़ी से मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पीड़िता अमानत अंसारी की 50 वर्षीय पत्नी जैनब बीबी गम्भीर रूप से घायल हो गई है। स्वजन के द्वारा भवनाथपुर सीएचपी में प्राथमिक उपचार के बाद इस घटना को लेकर भवनाथपुर थाने में आरोपी अकबर अंसारी के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जैनब बीबी ने बताया कि मेरा गोतिया लोंगो से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसमे पूर्व में थाने में केश मुकदमा भी हुई है। इसी बात को लेकर मेरी अपनी गोतनी से शुक्रवार के शाम में विवाद हुई थी। शनिवार की सुबह मैं अपने घर के बाहर काम कर रही थी, इसी बीच गोतनी का लड़का अकबर अंसारी कुल्हाड़ी से मेरे सर पर वार कर दिया, जिससे में घायल हो गई।