whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212017
Loading...


नव वर्ष के उपलक्ष में ठाकुर अनुकुलचंद्र के अनुयायियों ने किया सत्संग

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Jan-21, 05:28 PM visibility 648
Share



नव वर्ष के उपलक्ष में ठाकुर अनुकुलचंद्र के अनुयायियों ने किया सत्संग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा में नूतन वर्ष के अवसर पर संध्या समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ शंख ध्वनि, बन्देपुरुषोतम ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संध्याकालीन प्रार्थना, सामूहिक नाम जप, अनुश्रुति ग्रंथ व शाश्वती ग्रंथ का पाठ किया गया। इस अवसर पर ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने नूतन वर्ष 2021 के शुभागमन पर कहा कि यह वर्ष सबो के लिए मंगलमय हो। सबो पर श्री श्री ठाकुर जी की कृपा बनी रहे।उन्होंने कहा कि वर्तमान सद्गुरु के आदेश का पालन करने से ही मनुष्य सभी बन्धनों से मुक्त हो जाता है, क्योकि सद्गुरु के आदेश का पालन करना ही सबसे बड़ा मन्त्र है।
उन्होंने दीक्षा दिलाने पर बल देते हुए कहा कि दीक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने वर्तमान समय मे कोविड 19 से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि धैर्य धरने से विपति कटती है। सत्संग में धृतिसुन्दर लाल, अखिलेश प्रसाद, राज कुमार, शक्तिदास सिन्हा, अशोक कुमार, राजेश कुमार, अनिता देवी, गीता कुमारी, रंजना कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रभा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play