श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी प्यारी उरांव(55) का निधन शुक्रवार की दोपहर कैंसर रोग से हो गई। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से वे इलाज के लिए वाराणसी अस्पताल में भर्ती थे। वह विगत 6 महीने से कैंसर पीड़ित थे। इधर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है उनका अंतिम संस्कार लौंगा नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे सुपुत्र यशवंत कुमार टोप्पो ने किया। इधर जितेंद्र कुमार टोप्पो, बसंत टोप्पो, सिकंदर उरांव, उपेंद्र उरांव सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।