भवनाथपुर भवनाथपुर में नव वर्ष को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गय। जहां 12 बजे रात्रि के बाद ही लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेजकर नव वर्ष की एक दूसरे की शुभकामनाएं दी।
वहीं प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के सेल के डैम, फुलवार गर्म कुंड, कड़िया डैम आदि पिकनिक स्पॉट पर जाकर लोगों ने लजीज व्यंजन का आनंद उठाये, और डीजे के धुन पर थिरक कर खूब मस्ती की। जबकि टाउनशिप के दुर्गा मंदिर में नव वर्ष के पहले दिन मातारानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रदालु पहुंचकर मातारानी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी गश्ती की।