केतार : थाना से महज आधा किमी दूर बी मोड़ के पास कल शाम को छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसमें भवनाथपुर के सोन नदी से पिकनिक मनाकर लौटने के क्रम में मलचलो ने एक आठवी कक्षा के 15 वर्षीय नाबालिक लड़की बदला हुआ नाम इकशवी कुमारी, पिता राजू कुमार से फोन नम्बर मांगने लगा। नहीं देने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके घर में घुस गया। इसका विरोध पीड़िता की माँ व बहन के द्वारा किया गया। उसी बीच बचाव करते हुए धर्मेन्द्र बैठा नामक व्यक्ति सामने आया तो उसके साथ मारपीट किया गया। आरोपी शराब के नशे में धुत दुष्कर्म करने के नियत से लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। इसी क्रम में लोगों की भीड़ जुटने लगा। भीड़ देख मनचले भाग गए। फिर दुबारा शाम 6 बजे दो शराब के नशे में वही युवक आए।
लड़की के साथ हाथापाई करने लगे। तभी पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी माँ आ गई। मनचले उसके माँ के साथ भी हाथापाई करने लगे। माँ के चिल्लाने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर शोरगुल करने लगे, फिर भी वो लोग निडर होकर घटनास्थल पर जमे रहे। इसी क्रम में दूरभाष के माध्यम से थाना प्रभारी को सूचित किया गया। जिसे लेकर त्वरित करवाई करते हुए थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुच कर मामला को शांत कराते हुए सभी युवकों को हिरासत में लिया। जिसमें लड्डू गुप्ता उम्र 25 वर्ष, विशाल सिंह उम्र 26 वर्ष, सुजीत कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष पिता सदानंद सोनी, अमन कुमार सोनी उम्र 30 वर्ष पिता मनोज कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिता लालमन सिंह, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, केतन कुमार, गौरव सिंह उम्र 27 वर्ष पिता दिलीप सिंह एवं चार अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अभियुक्त अमन कुमार सिंह पिता मनोज कुमार सिंह, सुजीत कुमार सोनी पिता सदानंद सोनी, अंकित कुमार सिंह पिता लालमन सिंह का नाम शामिल है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर अनुसंधान की गई। जिसमे कांड संख्या 01/2021 धारा 147/148/ 323 /354(ए)/452 भादवी एवं 12 पोक्सो एक्ट 2012 के विरुद्ध, जिसमें 13 अभियुक्त पर मामला दर्ज करते हुए तीन अभियुक्त को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया। फरार अभियुक्तों का पुलिस के द्वारा खोजबीन जारी है।