गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के अन्नराज नावाडीह पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहा। साथ ही सैलानियों ने धूमधाम से पिकनिक मनाने और अन्नराज डैम का लुफ्त उठाया। इस दौरान सैलानी परिवार सहित पहुंचे और शाकाहारी मांसाहारी व्यंजन का लुफ्त उठाया पर्यटकों ने कहां की अन्नराज डैम का बहुत ही मनोरम दृश्य है, यहां आने से शांति का अनुभव होता है, साथ ही पर्यटकों ने सरकार से अन्नराज डैम को और विकसित करने की मांग की है।