श्री बंशीधर नगर : गुरुवार की रात 12 बजते ही लोगों ने नव वर्ष 2021 के स्वागत में झूम उठे। सड़कों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर हैप्पी न्यू ईयर लिख व आतिशबाजी कर नव वर्ष के आगमन पर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस दौरान लोग व्हाट्सएप, फेसबुक व मोबाइल फोन के जरिए एक दूसरे को नव वर्ष का शुभकामना दिए। सुबह होते ही लोग स्नानादि से निवृत्त हो श्री बंशीधर मंदिर, राजा पहाड़ी शिव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, मां काली मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, आशुतोष महादेव मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अनुमंडल मुख्यालय व ग्रामीण इलाकों के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नव वर्ष मंगलमय व खुशियों भरा हो इस कामना के साथ साल के प्रथम दिन का शुभारंभ किया।
दर्शन पूजन के बाद बड़ी संख्या में लोग राजा पहाड़ी, घाघरा प्राकृतिक जल स्रोत, बभनीखाड़ डैम, बंबा डैम, कुंबा डैम, नैना झरना सहित विभिन्न पिकनिक स्पॉट व प्राकृतिक स्थलों पर नव वर्ष सेलिब्रेट के लिए पहुंच पिकनिक का आनंद उठाए।